समस्तीपुर, फरवरी 11 -- सरायरंजन, निसं। मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड 05 में बुधवार को कतिपय लोगों ने पूर्व की रंजिश को लेकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान राजू नंदन शर्मा के रूप में की गई है। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आई घायल युवक की पत्नी एवं पुत्री भी घायल हो गई। पड़ोसी लोगों के जुटने पर उक्त तीनों लोगों की जान बच पाई। आरोपित लोगों में सच्चिदानंद शर्मा (48) एवं उनके पुत्र रमन कुमार (24) तथा अमन कुमार (26) के नाम शामिल हैं। पुलिस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...