पीलीभीत, मई 15 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम प्यास निवासी भूपदेव पुत्र हेमराज ने जहानाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 11 मई को रात साढ़े नौ बजे गांव के ही नरेन्द्र वर्मा पुत्र मोहन लाल, महावीर पुत्र हरप्रसाद, शिवा पुत्र बनवारी, सुमित पुत्र चरन सिंह ने उसके घर के दरवाजे पर आकर गाली गलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके भाई रोहित कुमार, कमल किशोर पुत्र गण हेमराज को बुरी तरह लात घूसों व लाठी डंडो आदि से मारा पीटा। जब उसने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। जिससे सभी लोग घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.