जौनपुर, फरवरी 3 -- डोभी। चंदवक थाना पुलिस टीम ने मारपीट की घटना के दो वांछित पुरुष आरोपी व एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आजाद चौधरी पुत्र स्व. रामसागर चौधरी निवासी देवराई थाना चंदवक जनपद जौनपुर को साल गिरह मनाने की बात को लेकर गाली गलौज देते हुए लाठी डण्डों से मारने पीटने व जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था कराया था। जिसमें आरोपी उपस्थित नहीं हुए थे। कोर्ट के आदेश पर चंदवक थाने में तैनात एसआई सीताराम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...