लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- पलिया पुलिस ने मारपीट मामले में तीन आरोपियों के साथ ही चोरी के मामले में एक आरोपी के गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट मामले में दर्ज मुकदमें के तहत पुलिस ने अनुज राना पुत्र रामआसरे, प्रवेश राना पुत्र रामआसरे, पंकज राना पुत्र रामबहादुर निवासीगण लोकनपुरवा थाना मझगईं को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने चोरी के एक मामले में शिवराम गुप्ता पुत्र गयादीन निवासी कृष्णानगर को गिरफ्तार करते हुए चोरी की बाइक भी बरामद की है। सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.