गोरखपुर, दिसम्बर 14 -- बड़हलगंज। क्षेत्र के पिड़हनी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष की ममता की तहरीर पर चार तथा दूसरे पक्ष के सुरेश प्रसाद की तहरीर पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि दुकान से उधार सामान के रुपये मांगने पर विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...