पूर्णिया, फरवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के गोतिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना के रामपुर नयाटोला निवासी सोनू कुमार एवं उसकी मां के रूप में हुई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गत 29 दिसंबर को आरोपी एवं उसके चाचा धीरज महतो (55) के बीच एक टट्टी मे आग लगने के कारण विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान गिरफ्तार दोनों आरोपियो ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को धीरज महतो की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...