लखीसराय, फरवरी 19 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मानूचक गांव के आटो चालक छबीला पासवान को कुछ लोगों ने मारपीट कर के घायल कर दिया। ताबीज की छिनतई भी गई। भाड़ा को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। बाजार में कुछ लोगों ने मारपीट की। निस्ता गांव के मनीष यादव समेत चार ज्ञात एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. आलम ने पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...