गोपालगंज, जुलाई 5 -- उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आपसी रंजिश में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट की गई। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मुहर्रम को देखते हुए एहतियातन गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पीड़ित पक्ष ने मीरगंज थाने में आवेदन देकर 18 नामजद और 10 अज्ञात सहित कुल 28 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य नामजद और अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। भूमि विवाद के छह मामलों की हुई सुनवाई उचकागांव, एक संवाददाता। थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के मामल...