सोनभद्र, जनवरी 16 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव शुक्रवार शाम जमीन बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के लोग आपस में विवाद कर बैठे। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घोरावल के मुड़िलाडीह ग्राम पंचायत के पड़री खुर्द निवासी सूर्यमणि पुत्र गुलाब के परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। मामला कोतवाली में पहुंचा। पुलिस ने एक पक्ष से सूर्यमणि, उसकी पुत्री ममता, सुनीता पत्नी धीरज और दूसरे पक्ष से मालती और अमरावती का चालान किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि एक ही परिवार के लोग जमीन बंटवारे को लेकर आपस में विवाद और मारपीट कर बैठे। इस मामले में चार महिलाओं समेत 5 का चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.