बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम डिंघवट निवासी पूरन पुत्र चुन्नू ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि बीते दिवस करीब के नलकूप से पानी लगाने के विवाद को लेकर पड़ोसी पप्पू, फुज्जा, मोहन पुत्रगण रघुबरवा व टिल्हू पुत्र फुज्जा ये सभी लोग मिलकर पूरन से मारपीट कर रहे थे। उसी समय रामजीत, राकेश व मां प्रेमा ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उन्हें भी पीटा है। सभी के चोटे आयी हैं। यह सभी लोग हथियारबंद थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...