बलिया, दिसम्बर 12 -- बैरिया। पारिवारिक विवाद के चलते चांदपुर ग्रीनफील्ड के पास हुई मारपीट में घायल थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी उपेंद्र सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह ने चार नामजद और पांच-छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चांदपुर निवासी चंदन सिंह, विद्याभूषण सिंह, सचिन सिंह, अभय सिंह उर्फ बिहारी और पांच छह अन्य लोगों ने उपेंद्र सिंह पर आठ दिसंबर को उस समय घात लगाकर जानलेवा हमला किया जब वह बैंक से 55 हजार रुपए निकालकर घर जा रहे थे। उनका रुपया और मोबाइल भी लूट लिया। इस बावत एसएचओ बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की गई है। मारपीट का आरोप सही पाया गया है। हालांकि लूट की बात गलत है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.