मिर्जापुर, मार्च 6 -- ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के देवरी उत्तर गांव में बुधवार की रात हुई मारपीट और गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के मामले में अमदह गांव के अंकित सिंह की तहरीर पर चार नामजद और 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा कर लिया है। तहरीर में अंकित ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात दस बजे गांव के अपने साथी रोशन सिंह, गौरव सिंह और आनीष सिंह के साथ किराने की दुकान से पान मसाला खरीद रहे थे, तभी देवरी उत्तर गांव निवासी गुड्डू धरकार का भाई गाली-गलौज करने लगा विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया, जिसमें रोशन सिंह का सिर फट गया। उसी समय अमदह गांव निवासी रंजीत सिंह, गौरव सिंह बबलू कोल अपनी गाड़ी से आए और बीच-बचाव करने लगे, तो उनकी एसयूवी गाड़ी को लाठी डंडे से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोशन सिंह को बेहोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.