गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत पिंडरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में पिंडरा निवासी 50 वर्षीय ईशा मोहम्मद अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं युनूस अंसारी, शहनाज खातून, आसमा बीवी को भी चोट लगी है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नाली का पानी बहने को लेकर हैदर अंसारी, तौफीक अंसारी, नजीबन बीवी, शमां खातून, अफसाना खातून सहित अन्य लोगों ने मारपीट किया। घटना में ईशा मोहम्मद को गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...