पीलीभीत, मार्च 19 -- थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम हररायपुर निवासी डालचन्द पुत्र नत्थूलाल ने थाना अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 14 मार्च को रात साढ़े आठ बजे उसका पुत्र मोहनस्वरूप अपने चाचा नेमचन्द के घर होली मिलने जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश के कारण नन्हेलाल व उसके पुत्र प्रेमपाल, शेरा, मझले, गुड्डू, बाबू पुत्र गेंदनलाल ने रास्त में घेरकर उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। उसके सिर पर लाठी मारकर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे उसके भाई छेदालाल और परिवार के अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। उसके पुत्र की हालत गंभीर होने पर वर्तमान में बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। अमरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.