गढ़वा, नवम्बर 24 -- गढ़वा। रंका थानांतर्गत शिवनाला गांव में आपसी घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पिता- पुत्र घायल हो गए। घायलों में विनोद राम व उसका पुत्र सतीश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में घायल विनोद ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर सीटा डाल रहा था। उसी क्रम में भिखारी राम, मणिकांत कुमार, शशिकांत कुमार, ललित कुमार सहित अन्य ने वहां पहुंचकर उसे सीटा डालने से मना करने लगे। उसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उससे वह घायल हो गया। रंका थाना में उसने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...