भागलपुर, जून 23 -- थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड 21 में हुए मारपीट के मामले में पीड़ित कुंदन यादव ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। कुंदन ने बताया कि वह घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी पूर्व विवाद के चलते आरोपी ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी ने उन्हें पकड़कर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। चिल्लाने पर उनकी पत्नी रानी देवी आई, तो उसे भी मारकर जमीन पर पटक दिया गया। बचाव के लिए आए भाई बहुजन यादव और भाभी कविता देवी के साथ भी मारपीट की गई। सभी घायलों को परिजनों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित के बयान पर थानाध्यक्ष ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.