संभल, मार्च 16 -- कोतवाली के गांव करेली में 23 फरवरी को एक वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। तभी से वृद्ध का उपचार निजी अस्पताल में परिजनों द्वारा कराया जा रहा था। वृद्ध ने शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुसाये परिजनों ने शव कोतवाली में रखकर हंगामा कर दिया। इस दौरान कोतवाली का घेराव भी किया गया। काफी देर बाद समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव करेली निवासी बलवीर 55 पुत्र गजराम कैथल स्थित एक भट्टे पर मजदूरी करता था। 23 फरवरी की शाम वृद्ध जब भट्टे से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव कैथल के कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गयी थी। बलवीर के बेटे कमल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.