हजारीबाग, जून 19 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के कोरियाडीह गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक मनोज कुमार उम्र 34 वर्ष पिता बासुदेव महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। मनोज कुमार की पत्नी रेखा कुमारी ने बरही थाना में पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। रेखा कुमारी ने आवेदन देकर कहा कि 14 जून को वह अपने बच्चों से मिलने हजारीबाग गई थीं। रात अधिक हो जाने के कारण हॉस्टल में ही रुक गईं।15 जून को सास ने फोन कर बताया कि 14 जून की शाम 6:30 बजे कोरियाडीह गांव के हरिप्रसाद पिता महादेव प्रसाद और सुनील प्रसाद पिता प्रभु महतो ने उसके पति मनोज कुमार के साथ झगड़ा किया और बेरहमी से पिटाई कर अहरिया तालाब के पास घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर ही घायल पति को परिवार के लोग घर ले आए। दूसरे दिन इलाज के लिए बरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.