प्रयागराज, मई 2 -- पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल अनुराग मिश्र की शुक्रवार को एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अनुराग का पिछले एक सप्ताह से इलाज चल रहा था। उसकी मौत के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर धारा में बदलाव किया है। प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा गांव निवासी लल्लन मिश्र का गांव के ही हरिशंकर तिवारी से पुस्तैनी मकान को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 26 मार्च को लल्लन मिश्र का बेटा अनुराग मिश्र बाइक से प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में शांतिपुरम लेबर चौराहे के समीप हरिशंकर तिवारी के पुत्र अजय कुमार तिवारी और अमित कुमार तिवारी ने अनुराग पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.