प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के कांपा हिस्सा ग्यारह में मामूली विवाद में बीते मंगलवार को एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पीड़िता 44 वर्षीया सुनीता के पति सुभाष चन्द्र उपाध्याय बाहर रहते हैं। मंगलवार शाम को सुनीता अपने घर के सामने बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान मामूली विवाद में पड़ोस के कुछ लोग लाठी लेकर पहुंचे थे और सुनीता पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों के अनुसार महिला की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। विजहरा चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि कांपा हिस्सा ग्यारह गांव में महिला को मारपीट कर घायल किया गया है, घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...