अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मारपीट में घायल बुलंदशहर के युवक की सोमवार को मेडिकल कालेज में मौत हो गई। एक दिन पहले ही मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के अंबेडकर कालोनी निवासी युसूफ (41) पुत्र निजाम खां फेरी लगाता था। परिजनों के अनुसार रविवार को किसी बात को लेकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। तभी आरोपियों ने मारपीट कर दी। सिर में चोट लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। सोमवार को उपचार के दौरान युसूफ ने दम तोड़ दिया। शाम को परिजन शव को लेकर बुलंदशहर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...