दुमका, दिसम्बर 23 -- सरैयाहाट। सरैयाहाट- बैंगनी गांव में मामुली विवाद को लेकर मारपीट में घायल महरू यादव (55 बर्ष) की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त अधेड़ व्यक्ति का शव गांव आते ही जैसे कोहराम मच गया। परिजनो का रो-रो बुरा हाल हो रहा था। खबर सुन गांव के लोग उसे देखने के लिए दौड़े दौड़े आ रहे थे। पूरे गांव में जैसे मातम का माहौल बना रहा। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नूनधन यादव को गिरफ्तार कर बीते रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज है।‌

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...