लखीसराय, फरवरी 7 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर गांव स्व. जागेश्वर यादव के पुत्र अशोक कुमार यादव के साथ मारपीट करके उसे घायल कर दिया गया है। उसका उपचार स्थानीय सीएचसी में किया गया। उसकी पत्नी के साथ एक ग्रामीण अनिल यादव ने बदसलूकी की। विरोध करने पर उसे मारपीट करके घायल कर दिया गया। इस आशय की प्राथमिकी दर्ज़ कराई गई है। आरोपी के अपराधी प्रवृत्ति का बताया गया तथा रास्ते में छेड़खानी करने का आरोप है। पुलिस ने पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...