बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थाना के ग्राम पिपरगवां निवासी सीमा पत्नी मोहन ने तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि वह अपनी देवरानी के साथ दरवाजे पर बैठी थी। गांव के रामचरन पुत्र देवीवा, रोशन पुत्र अमरजीत, अमरजीत, अनुज पुत्र रामचरन दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर देवरानी खुशबू के साथ मारपीट कर दी। इससे उसके सिर में चोट आयी है। दरवाजे पर खड़ी मोटर साइकिल को भी तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.