सोनभद्र, फरवरी 1 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के परनी गांव में मारपीट के आरोप में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव निवासी पीड़ित विक्रम ने आरोप लगाया कि गंदगी फैलाने को लेकर प्रधान ने उसे पीटा और विरोध करने पर मेरी पत्नी की भी पिटाई कर दी। पिछले दिनों पीड़ित ने थाने में फरियाद लगाया था सुनवाई ना होने पर एसपी दरबार में फरियाद लगाया। वही प्रधान जगनरायण ने बताया कि विक्रम और उसके सहयोगियों ने राजस्व की जमीन पर कब्जा कर लिया है। जबकि वह जमीन खेल मैदान के लिए सुरक्षित किया गया है। प्रधान ने कहा कि मार पीट का आरोप निराधार है, उससे हमारी कोई विवाद नहीं है। बस सरकारी जमीन पर खेल म...