औरंगाबाद, जनवरी 28 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के चमन बिगहा गांव में एक 16 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट में जख्मी किशोर शिवम कुमार का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना के संबंध में जख्मी किशोर द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें गांव के ही पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि वह नहर के पास स्थित एक किराना दुकान से चीनी लेकर अपने घर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...