मोतिहारी, दिसम्बर 24 -- मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया पेट्रॉल पंप के समीप एक किराना व्यवसायी को उसकी दुकान से बाहर निकालकर मारपीट की गई है। मामले में किराना व्यवसायी थाना क्षेत्र के चंद्रहिया वार्ड 12 निवासी रुपेश कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें अजीत कुमार, पूजन कुमार, विंदा राम सहित तीन अज्ञात को आरोपित किया गया है। कहा है कि 21 दिसंबर को वह अपनी किराना दुकान चला रहा था। तभी उक्त आरोपित आकर योगेंद्र साह का पक्ष लेने की बात कहते हुए गाली- गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए दुकान से बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपित अजीत कुमार व पूजन कुमार दुकान के भीतर घुसकर सामान तोड़फोड़ करने लगे। दुकान के गल्ला में रखा 50 हजार रुपए निकाल लिया तथा उसके गले से करीब डेढ लाख रुपए के सोने का चेन जबरन छीन लिया। इसके बाद आर...