गोपालगंज, फरवरी 3 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर सोमवार को हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में हिंदू कुमार, रेखा कुमारी, रोशनी कुमारी और सुमित कुमार शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...