फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद, संवाददाता। पर्वतीय कॉलोनी में कुछ लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया । जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है की हमलावर उनके घर के सामने खड़े होकर बहन -बेटियों को देखकर बदतमीजी करते हैं। जब विरोध किया तो उन्होंने हमला कर दिया। पुलिस ने संदर्भ में चार लोगों को नाम जद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पर्वतीय कॉलोनी के निवासी सोहिल का कहना है कि उनके घर के सामने रहने वाले परिवार के लोग उनके घर के आगे खड़े होकर अश्लील बातें करते हैं और उनकी बहन बेटियों को देखकर इशारे भी करते हैं। 12 दिसंबर को जब उनसे विरोध किया गया तो उन लोगों ने कुछ लड़के बुलाकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके सहित उसके पिता नासिर खान, चाचा नफीस व उनके बेटे आमिर चोटग्रस्त हुए हैं।...