भभुआ, मार्च 19 -- भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में पकड़ीहार की संतोषी देवी, बिउर मानपुर के शमीम खान, सारंगपुर के विजय गोंड, वार्ड 25 के गौतम दास, बहुअरा के चंचल कुमार व लालापुर के संजय पाल शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. वाहन दुर्घटनाओं में दो लोग घायल भभुआ। जिले के भभुआ व भगवानपुर थाना क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ शहर के वार्ड सात के भावना वर्मा व बल्लीपुर के शुभम कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया गया। सूचना पर घायलों के परिजन भी सदर अस्पताल म...