मधुबनी, दिसम्बर 1 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। अनुमंडल के दो थाना क्षेत्र आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में रुद्रपुर थाना के कर्णपुर गांव निवासी 42 वर्षीय संतोष कुमार यादव और भैरव स्थान थाना के कोठिया गांव निवासी 65 वर्षीय निर्मला देवी व 50 वर्षीय नूनू प्रसाद शामिल है। संबंधित थाना पुलिस ने बताया कि अब तक मारपीट का कोई आवेदन थाना नहीं पहुंचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...