बांदा, अप्रैल 22 -- बांदा। संवाददाता कालिंजर थानाक्षेत्र के गांव रेहुंची निवासी बद्री प्रसाद रात करीब आठ बजे बेटे मुलायम सिंह व महेंदू के साथ निमंत्रण में जा रहे थे। पुरानी रंजिश में गांव निवासी विकास, लोकेंद्र व दीपक ने घेर लिया। वाद-विवाद के दौरान दोनों पक्ष में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में बद्री प्रसाद का सिर फट गया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...