हाथरस, दिसम्बर 16 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव जरीपुरा निवासी वीरेश कुमार ने कोतवाली में शिकायत की है। शिकायत में उसने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार दोपरह को वह सवारियों को उतारने के बाद ई-रिक्शा लेकर गांव वापस आ रहा था। रास्ते में ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान के पुत्र ट्रैक्टर पर कटर चला रहे थे। वहां से गुजरने पर उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसके ई-रिक्शा का शीशा तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट की । मारपीट में उसके बाजू में चोट एवं उसका सिर फट गया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...