कोडरमा, दिसम्बर 16 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक पर मंगलवार की शाम करीब सात बजे दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान आर्मी के जवान विशाल कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान विशाल कुमार महाराणा प्रताप चौक स्थित एक रेडियम दुकान पर अपनी गाड़ी का कुछ एसेसरीज खरीदने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दुकान संचालक से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट में विशाल कुमार को गंभीर चोटें आईं। घटना में शामिल दुकानदार की पहचान सन्नी यादव, पिता सुरेंद्र यादव, निवासी संग्रामडीह, कोडरमा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस...