जौनपुर, दिसम्बर 22 -- बदलापुर। क्षेत्र के ऊद्पुर गेल्हवा गांव में शनिवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। तीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में 40 वर्षीय सरिता, 70 वर्षीय सुखराज, 35 वर्षीय बब्लू, 23 वर्षीय सिंटू, 49 वर्षीय अशोक, 45 वर्षीय शोभावती, 50 वर्षीय अनिल और 45 वर्षीय पृथ्वीराज शामिल हैं। इनमें सरिता, सुखराज और शोभावती की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...