प्रयागराज, जनवरी 9 -- थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह गांव में मारपीट के मामले मे अधिवक्ता भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के ही देवराज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वर्ष 2016 में अधिवक्ता अभय कुमार यादव व अजय कुमार यादव के पिता गोपीचंद्र की हत्या हुई थी। इसके बाद एक और मुकदमा में फंसाने का आरोप लगाया। उसी मुकदमे में देवराज ने याचिका दाखिल की है। आरोप है कि याचिका वापस लेने का दबाव बनाते हुए अभय व अजय ने घर में घुसकर देवराज और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बार एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। थरवई थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...