चंदौली, मार्च 3 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के एवती गांव में गेहूं के खेत में पानी जाने पर दो पट्टीदारों के बीच बिवाद होगया। जिससे 30 वर्षीय अधिवक्ता आशुतोष सिंह को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैयदराजा में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक एवती गांव निवासी अशोक सिंह और विनोद सिंह के खेत की मेड़ एक है। विनोद सिंह के पुत्र घायल आशुतोष सिंह का आरोप है कि शुक्रवार को खेत की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान चूहों के मेड़ में बिल करने के कारण पानी अशोक सिंह के गेहूं के खेत में चला गया। इस पर अशोक सिंह और उनके पुत्र जय सिंह ने आशु...