बरेली, मार्च 23 -- दो दिन पूर्व रात्रि में हुई मारपीट में घायल ने अधिवक्ता एवं उनके साथियों पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गत 21 मार्च की रात्रि में 8.30 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में घायल हुए रोहित पुत्र गिरधारी मोहल्ला ललितपुरी कस्बा मीरगंज ने अधिवक्ता एवं उनके साथियों पर जाति सूचक शब्दों को इस्तेमाल कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रोहित की तहरीर पर आरोपी सचिन उपाध्याय, सचिन के साले एवं दो अज्ञात निवासी ललितपुरी कस्बा मीरगंज के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। उल्लेखनीय है सचिन उपाध्याय शनिवार को रोहित, वीरेंद्र, अजय, राकेश, ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.