मधुबनी, नवम्बर 17 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। मारपीट मामले में सात वर्षों से फरार चल रहे आरोपित अशोक पासवान को नगर पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि कैटोला गांव से उसकी गिरफ्तारी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट के एक मामले में वह आरोपित था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा भागा फिर रहा था। केस के अनुसंधानक दारोगा फैजुल हसन ने विशेष योजना बनाकर उसे दबोच लिया। उन्होंने बताया कि न्यायालय से भी उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.