उन्नाव, फरवरी 8 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थानाक्षेत्र के रहीमाबाद मौलवीखेड़ा गांव में चार सप्ताह पहले पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर लाठी से हमला कर जख्मी कर दिया गया। घायल युवक की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रहीमाबाद मौलवीखेड़ा गांव के रहनेवाले गोकुल की पत्नी गंगावती ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते 11 जनवरी शाम गांव निवासी रामबाबू व बालक पुत्रगण धरमू, विमलेश पुत्र रामबाबू तथा रामबाबू का दामाद अशोक सहित चार लोगों ने बेटे सुमित से गाली-गलौज करने लगे। जब बेटे ने विरोध किया तो लाठी से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। उसके बाद लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। गंभीर रूप से घायल बेटे को इलाज के लि...