जामताड़ा, दिसम्बर 15 -- मारपीट मामले में 12 आरोपी दोषी करार, सजा पर 23 दिसंबर को सुनवाई जामताड़ा, प्रतिनिधि। जान मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण के न्यायालय ने अंतिम सुनवाई पूरी की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने मामले के सभी 12 आरोपियों को दोषी करार दिया। न्यायालय ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के पुरानी घाटी निवासी शमशेर अंसारी, इसहाक अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, अजीमुद्दीन अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, बहारुद्दीन मियां, जसमुद्दीन मियां, जनरल अंसारी, सफा-उल-अंसारी, नसीम मियां, परवेज अंसारी एवं कमरुद्दीन मियां को भादवि की धारा 148, 323, 506 एवं 307 के तहत दोषी ठहराया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने 23 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। वहीं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.