भभुआ, दिसम्बर 22 -- रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के सुनाव गांव के बधार में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर पुलिस की उपस्थिति में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में घायल पक्ष ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसकी जानकारी सोमवार को थानाध्यक्ष चंद्र प्रभा ने दी। उन्होंने बताया कि सुनाव गांव में भूमि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने एक पक्ष को लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया था। इस घटना में एक पक्ष के सुनील माली और अक्षयवर माली घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने इलाज किया। सुनील के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया था। ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरा, रेफर चैनपुर। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के...