मऊ, दिसम्बर 31 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के नदवाखास में विगत 21 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई मारपीट हुई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 40 दिन बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सात अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में नदवाखास निवासिनी कमरदेई देवी पत्नी नगीना यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...