गोंडा, मई 23 -- खरगूपुर, संवाददाता। पैतृक सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर महिला पर लाठी डंडें से हमलाकर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मां,बेटे पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर शुक्ला का है। यहां की निवासिनी स्यामना देवी पत्नी राम सबूरे ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि पैतृक जमीन बंटवारे को लेकर गुड्डू तिवारी व उनकी मां अनारा देवी ने लाठी डंडें से उस पर हमला कर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला व उनके बेटे के विरुद्ध हमला व धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.