लखीसराय, जुलाई 31 -- बड़हिया, ए.सं.। नगर में वार्ड संख्या छह टोला रामचरण निवासी पंकज कुमार के घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को नामजद आरोपित 30 वर्षीय खुशबू कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार घटना बीते 24 अप्रैल के शाम की है। जब पंकज कुमार घर के पास बथान पर गाय दुह रहे थे। इसी दौरान राजाराम, छोटेलाल, दीपेन, हीरामणि देवी और खुशबू कुमारी ने घर में घुसकर गाली-गलौज व हमला किया था। जिसमें लोग जख्मी हुए थे। पीड़ित द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि मामले में नामजद अन्य लोग लगातार फरार चल रहे हैं। जिनकी लगातार तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.