बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- मारपीट मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को टाउन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना ध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एकसारी गांव में छापेमारी कर राकेश मांझी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मारपीट के मामले में वांछित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...