सासाराम, दिसम्बर 26 -- करगहर। कोचस थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में मारपीट के मामले में फरार तीन आरोपितों को पुलिस ने‌ गुरुवार देर शाम गिरफ्तार की है। यह जानकारी थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने दी। बताया कि बहुआरा गांव में‌ जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई। न्यायालय में उपस्थित होने के लिए बार-बार‌ सूचना के बाद भी फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों में बहुआरा निवासी चुनमुन चौधरी , मुनमुन चौधरी व कोचस निवासी संतोष राम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...