औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- सिमरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी मुकेश कुमार ने मारपीट के एक मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वह अपने गांव के मित्र प्रिंस कुमार के साथ मछली पकड़ने गया था, तभी बलुआ पर निवासी वीरेंद्र यादव और जितेंद्र यादव ने उनके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। उसका इलाज कुटुंबा रेफरल अस्पताल में किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...