सहरसा, अप्रैल 23 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। सत्तर पंचायत के सहरबा गांव में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं गोलीबारी की घटना के तीन दिन बाद दोनों पक्षों के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में लगभग दो दर्जन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष कुमार निराला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात बिहरा थानाध्यक्ष ने बताई। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व सहरबा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसमें आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुये थे। दहशत फैलाने के लिये कई चक्र हवाई फायरिंग भी की गई थी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गोलीबारी का आरोप लगा रहे थे। मारपीट की घटना में जख्मी सभी लोगों का सहरसा अस्पताल में ईल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.