चतरा, फरवरी 5 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि । मारपीट मामले को दो आरोपयिों को मयूरहंड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन दोनों पर 28 जनवरी को गांव के एक परिवार के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया था। ये दोनों मयूरहंड थाना कांड संख्या 7/26 के आरोपी है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी नकुल पंडा और मृत्युंजय पंडा है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...